प्राथमिक उपचार और रोगियों को ले जाने की विधियाँ
किसी भी दुर्घटना या आकस्मिक स्थिति में सबसे पहला कदम प्राथमिक उपचार (First Aid) होता है। यह वह उपचार है जो रोगी को तुरंत उसके जीवन की रक्षा करने, उसकी स्थिति को स्थिर रखने तथा आगे की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होने तक उसके दर्द व असुविधा को कम करने के लिए दिया जाता है। लेकिन केवल प्राथमिक उपचार देना ही पर्याप्त नहीं होता। इसके बाद सबसे महत्वपूर्ण कार्य होता है रोगी को सुरक्षित और शीघ्र अस्पताल तक पहुँचाना।
रोगी को अस्पताल तक पहुँचाने के लिए विभिन्न विधियों का उपयोग किया जाता है। यदि रोगी को अनुचित तरीके से उठाया जाए, तो उसकी चोट और अधिक गंभीर हो सकती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को रोगी को उठाने और ले जाने की सही विधियों का ज्ञान होना चाहिए।
